Himachal News: गाड़ी के टायर से उछला पत्थर लगने से व्यक्ति की मौत

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत आते गांव मलाहत में गाड़ी के टायर से उछला (छिटका) पत्थर इतनी स्पीड से निकाला और एक व्यक्ति की छाती में लगा,जिस से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजिंदर उर्फ बॉबी पुत्र अमर नाथ निवासी गांव मलाहत के रूप में हुई है। ऊना पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिंदर उर्फ बॉबी निवासी मलाहत बीती देर शाम गांव में सडक़ किनारे से जा रहा था। इसी दौरान सडक़ से गुजर रही इनोवा गाड़ी के टायर से एक पत्थर उछलकर सीधे राजिंदर की छाती में जा लगा।

सीने में दर्द होने के बाद राजिंद्र घर चला गया और पूरी बात अपने घर बताई, और कुछ देर बाद अचेत हो गया, जिस पर परिजन राजिंद्र को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना ऊना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की व शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *