Punjab News: PRTC Bus की चपेट में आया 11 वर्षीय बच्चा, देखें वीडियो

Written by

in

पीड़ित की दादी ने कडंक्टर पर धक्का देने के लगाए आरोप

मोगाः जिले में जोगिंदर सिंह चौक के पास बस की चपेट 11 वर्षी बच्चा का गया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान 11 वर्षीय साहेब दीप के रूप में हुई है। जिसे ऑटो चालक की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने साहेब दीप की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए बच्चे की दादी ने बताया कि वह बस में सवार होकर लुधियाना से मोगा आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने कंडक्टर को कहा कि हमें उतार दें। महिला का आरोप है कि कंडक्टर ने समय कम होने के कहकर बच्चे को धक्का दे दिया। इस घटना में बच्चे की टांग से बस गुजर गई। वहीं साहेब दीप ने कहा कि मुझे पीछे से कंडक्टर अकंल ने धक्का दे दिया, जिसके चलते मैं बस से नीचे गिर गया और मेरी टांग से बस गुजर गई। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मुखी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि साहेब दीप सिंह अपनी दादी के साथ पंजाब रोडवेज बस से जोगिंद्र सिंह चौंक के पास उतर रहा था। इस दौरान बस के टायर के नीचे आने से साहेब दीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *