Jalandhar News: Cylinder में गैस की जगह निकला पानी, लोगों में रोष

जालंधरः जमशेर में गैस सिलेंडरों में गैस की जगह पानी निकलने पर लोगों ने एजैंसी के खिलाफ रोष जताया। इलाकावासियों ने कहा कि वह तो पहले ही इतना महंगा सिलेंडर बड़ी मुश्किल से खरीद रहे है, लेकिन अब पानी निकलने से उनके मन को ठेस पुहंची है। सिलेंडर भी समय से पहले खत्म हो रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

महिलाओं ने गैस सिलेंडर में से निकल रहा पानी दिखाते कहा कि ऐसा पहली बार नहीं कई बार हो चुका है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई न होने पर आज उन्हें मीडिया का सहारा लेना पड़ा ताकि उनकी आवाज सबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंच सके। उन्होंने प्रशासन से कहा कि उनके इस मामले को गंभीरता से लेते गैस एजेंसी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए तांकि इस गोरख धंधे को बंद करवाया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *