Jalandhar Bypass पर दलित सगंठन करेंगे जाम, IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस मामले में रखी ये मांग, देखें Live

Written by

in

लुधियानाः हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस को लेकर मामला लगातार गरमता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि आज परिवार IPS वाई पूरन कुमार के पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गया है। जिसके चलते आज IPS वाई पूरन कुमार का पीजीआई में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस दौरान पीजीआई में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे IPS वाई पूरन कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेकिन दूसरी ओर इस मामले को लेकर दलित संगठन द्वारा जालंधर बाईपास के पास ट्रैफिक जाम करने का ऐलान किया गया है।

ऐसे में कुछ देर में जालंधर बाईपास दलित संगठन द्वारा जाम किया जा रहा है। लुधियाना से जालंधर की तरफ आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा जालंधर-पानीपत हाईवे पर भी आवाजाही प्रभावित होगी। दरअसल, दलित संगठनों की मांग है कि इस मामले में जिन अफसरों के नाम आईपीएस ने सुसाइड नोट में दिए थे, उन सभी को गिरफ्तार किया जाए।

उनका कहना है कि आरोपियों को अरेस्ट न करने की वजह से पूरे दलित समाज में रोष है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) व पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव इसकी अगुआई करेंगे। प्रदर्शन में पहुंचे भावाधस के नेता चौधरी यशपाल ने कहा कि इस चक्का जाम के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल बसों समेत दूसरी सभी इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।

बता देंकि अगर दलित संगठनों ने सिर्फ जालंधर बाईपास चौक जाम किया तो इससे सिर्फ शहरवासी ही परेशान होंगे। दरअसल, जालंधर बाईपास चौक जाम होने से घंटाघर से सलेम टाबरी की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रुक जाएगा। इसके अलावा ओल्ड जीटी रोड से घंटाघर एलिवेटेड रोड की तरफ से जाने वाले लोग भी जालंधर बाईपास चौक नहीं पहुंच सकेंगे। काराबारा चौक, बहादुर के रोड, सब्जी मंडी, दाना मंडी व शिवपुरी चौक में ट्रैफिक जाम हो सकता है।

अगर दलित संगठनों नेशनल हाइवे 44 यानि जालंधर बाईपास के ऊपर हाइवे जाम किया तो लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जालंधर बाइपास के नजदीक हाइवे जाम होने से लुधियाना जालंधर के बीच आवाजाही पूरी तरह से ठप हो जाएगी। इससे नेशनल हाइवे के साथ साथ लिंक रोड, समराला चौक, ढोलेवाल चौक, ओल्ड जीटी रोड पर भी जाम की स्थिति बन जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *