बुजुर्ग को खाट से बांधकर पेट्रोल बम से उड़ाया, घर की छत भी उड़ी, इलाके में दहशत

Written by

in

कोरियाः जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा घर में घुसकर बुजुर्ग को पेट्रोल बम से उड़ाने का मामला सामने आया है। बड़े साल्ही गांव में बीती रात हमलावरों ने पहले बुजुर्ग को खाट से बांधा और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। फिर बाहर से पेट्रोल बम फेंककर भाग निकले। विस्फोट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि मृतक का दामाद से विवाद था। वारदात दामाद द्वारा किए जाने का शक है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, बड़े साल्ही निवासी राय राम (60) बीती रात अपनी पत्नी पार्वती (59) के साथ घर में मौजूद थे। 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे 2 हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे। युवकों ने राम सिंह के घर घुसकर उसे पहले खाट से बांधा और बाद में घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर में पेट्रोल बम फेंक फरार हो गया जिसके बाद जबरदस्त विस्फोट हुआ और घर का बड़ा हिस्सा जल गया। इसकी चपेट में आकर राय राम की मौके पर मौत हो गई। विस्फोट की चपेट में आकर राय राम की पत्नी पार्वती भी गंभीर रूप से झुलस गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों की मदद की। पार्वती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना पर देर रात बचरा पोड़ी थाना प्रभारी मुनाफ पटेल की टीम मौके पर पहुंची। सुबह कोरिया एसपी रवि कुर्रे भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही परिवारजनों से बात की। एसपी ने बताया कि वारदात में दामाद के शामिल होने का शक है। राय सिंह की बेटी ने कानपुर, उत्तरप्रदेश के युवक से इंटर कास्ट मैरिज की थी। युवक ड्राइवर का काम करता है। युवक ने एक अन्य शादी की थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद था। दोनों के बीच विवाद हुआ तो युवती अपने घर आ गई थी। वह ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी।

परिवार के लोगों ने बताया कि करीब 4 महीने पहले युवक ससुराल पहुंचा और अपना सामान वापस मांगते हुए विवाद किया था। उसने अपने साले राघव पर छर्रे वाली बंदूक से गोली भी चला दी थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। इस घटना में भी उसके शामिल होने का शक है, क्योंकि और किसी से मृतक परिवार के विवाद की जानकारी नहीं मिली है। मामले में परिजनों से पूछताछ जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *