Punjab News: चाइना डोर की बड़ी खेप सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें Video

Written by

in

बठिंडाः सरकार द्वारा जानलेवा चाइना डोर को पूर्ण रूप से बैन किया गया है लेकिन फिर भी कई लोग इस डोर को बेचने से बाज नहीं आते हैं। इन शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस चैकिंग अभियान चलाती ही रहती है। हाल ही में पुलिस और सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक युवक को बड़ी मात्रा में चाइना डोर के साथ गिरफ्तार किया है।

बठिंडा सीआईए स्टाफ टू के इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चाइना डोर के खिलाफ अभियान में हमें बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सूचना के आधार पर बठिंडा निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है और उससे 400 गट्टू चाइना डोर बरामद की है।

आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि आरोपी इतनी मात्रा में चाइना डोर कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करना था। वहीं उन्होंने लोगों से इस डोर का बायकॉट करने की अपील की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *