Punjab News: CBI का एक्शन, DIG Harcharan Bhullar को किया गिरफ्तार देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः सीबीआई की टीम ने आज डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के दफ्तर में रेड की। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने रिश्वत के मामले में रेड रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार रंगे हाथों रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਡੀ.ਆਈ.ਜੀ. ਹਰਚਰਨ ਭੁੱਲਰ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦੇ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਸੀ.ਬੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ

हालांकि इस मामले को लेकर कितने की रिश्वत ली गई इसको लेकर कोई पुष्टि अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है। सूत्र बतातें है कि सीबीआई ने ट्रैप लगाकर डीआईजी हरचरण सिंह को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने चंडीगढ़ दफ्तर में रेड करके गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा हैकि मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से से जुड़े मामले में यह कार्रवाई हुई है।

कहा जा रहा है कि कुछ देर में सीबीआई प्रेस नोट जारी कर सकती है और डीआईजी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। हरचरन सिंह भुल्लर अपने सख्त एक्शन और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ड्रग माफिया, संगठित अपराध और सामाजिक सुरक्षा जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की है, जिसके लिए उन्हें पुलिस विभाग में एक कड़े और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है। सूत्रों के अनुसार, वे मासिक पांच लाख रुपए ले रहे थे।

इस संबंध में सीबीआई को शिकायत मिली। इसके बाद सीबीआई की चंडीगढ़ यूनिट ने जांच शुरू की। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह मामला कब और कैसे शुरू हुआ। आप के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने बताया कि यह मामला रिश्वतखोरी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई की जानकारी आने के बाद मामले की गहराई से जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *