अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत, 8 घायल

Written by

in

नई दिल्लीः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दर्दनाक हादसे के मामला सामने आया है जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यह हादसा तब हुआ जब खैबर पख्तूनख्वा में एक सुरंग के पास जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बचाव अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है।

रेस्क्यू 1122 आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता ने बताया कि यह दुर्घटना मलाकंद जिले के स्वात मोटरवे पर हुई। सभी पीड़ित स्वात के बहरीन तहसील के जिब्राल क्षेत्र के एक खानाबदोश परिवार से थे, जो अक्सर मौसमी तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास करते थे। हादसे की सूचना मिलने पर बचाव सेवाएं और पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और सभी को जिला मुख्यालय अस्पताल बटखेला पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने 15 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि 8 घायलों को आपातकालीन चिकित्सा प्रदान की गई। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बाद में विशेष देखभाल के लिए स्वात ले जाया गया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं लोगों ने हादसे को लेकर गहरा दुख जाहिर किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *