Hit And Run केस में थार चालक गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

Written by

in

चंडीगढ़ः सेक्टर-46 में मंगलवार को थार हिट एंड रन केस में फरार चल रहे थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, थार चालक ने 2 सगी बहनों को टक्कर मारी थी। इस घटना में एक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बहन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी की पहचान नेरोशप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में लाल रंग की थार पहले ही जब्त कर ली थी।

वहीं इस मामले में सैक्टर 45 बुड़ैल पुलिस चौंकी के इंचार्ज पर भी गाज गिरी है। मिली जानकारी के अनुसार चौंकी इंचार्ज को मामले लापरवाही करने के दोष में हटा दिया गया है। ऐसे में अब उसकी जगह सब इंस्पेक्टर नवीन को नियुक्त किया गया है। दरअसल, हादसे के बाद परिवार मैंबरों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान परिवार वालों ने आरोप लगाए थे कि पुलिस थार चालक को बचाने की कोशिश कर रही है। परिवार का कहना है कि हादसे के वक्त थार किसने चलाई, यह शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता लगाया जा सकता है।

परिजनों ने वीरवार को बुड़ैल चौकी में जमकर हंगामा किया था। मृतक के पिता सावेद ने बताया कि मृल रूप से वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मृतक सजोफ सेक्टर-45 देव सामाज कॉलेज में बीए में पढ़ती थी। दोनों बहनें सेक्टर 46 में ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही थी। सेक्टर-46 में बुधवार दोपहर को सड़क पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी दो सगी बहनें सोजेफ और ईशा को तेज रफ्तार थार ने जोरदार टक्कर मारी थी। हादसे में सोजेफ की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि ईशा को गंभीर हालत में सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *