Punjab News: कारोबारी के घर पर फायरिंग की CCTV फुटेज आई सामने, बरामद पर्ची में मांगे 5 करोड़

Written by

in

लुधियानाः जिले के लोहारा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल स्टेट कारोबारी के घर पर बीते दिन फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से बालकनी के शीशे टूट गए। मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें कौशल चौधरी ग्रुप और 5 करोड़ लिखा हुआ है। कारोबारी नंदलाल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रविवार सुबह 3 बजे की है। बदमाश बाइक पर सवार थे और लोहारा पुल की दिशा से आए थे। फायरिंग के बाद वे जीएनई कॉलेज की ओर भाग निकले। कारोबारी नंद लाल ने कहा कि घर के बाहर कैलाश चौधरी के नाम से पर्ची मिली।

जिस पर 5 करोड़ लिखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। सभी सीनियर अधिकारी आए हैं। इससे पहले कभी कोई धमकी नहीं आई थी। नंद लाल ने कहा कि 15 गोलियों के खोल मौके से मिले हैं। एक जिंदा कारतूस मिला है। मेरा कैलाश चौधरी से कोई नाता नहीं है। मैं खुद देश की सेवा करने वाला व्यक्ति हूं। मैंने पुलिस को सुरक्षा के लिए कहा है। पुलिस से कहा कि जब तक मामला गरमाया है तब तक सुरक्षा की जाए।

पुलिस के हाथ इस मामले में एक सीसीटीवी वीडियो लगी है। वीडियो में गोलियां चलने की आवाजें आ रही है और बाइक पर बदमाश भागते हुए कैमरे में कैद हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। अभी फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है। पुलिस इस मामले को फिरौती एंगल से चैक कर रही है। नंदलाल 2006 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए थे और अब लुधियाना में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनके 2 बेटे हैं, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरा बैंक मैनेजर है। इस मामले में थाना सदर की एसएचओ अवनीत कौर ने कहा कि अभी सीसीटीवी चैक कर रहे है। अलग-अलग एंगलों पर जांच की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *