अकील की मौत के मामले में Punjab के पूर्व DGP, पत्नी, मां-बहन पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ बेटे अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार उनके साथ-साथ उनकी पत्नी, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ भी षडयंत्र में शामिल होने का मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, हाल ही में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना और पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की मौत के मामले में पड़ोसी शमशुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। शमशुद्दीन ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी, जिसको आधार बनाकर अब पंचकूला एमडीसी थाना पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पुत्रवधू व बेटी के खिलाफ धारा 103(1), 61 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਸਾਬਕਾ ਡੀਜੀਪੀ ਮੁਹੰਮਦ ਮੁਸਤਫਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਤੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ!

बता दें कि अकील की 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया था कि दवाइयों की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी। इसके बाद अकील का 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया है। अकील अख्तर ने वीडियो में अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए चौकाने वाले खुलासे किए है। हालांकि इस वीडियो में वह 27 अगस्त का जिक्र कर रहा है। अकील ने कहाकि वह रिकार्ड इसलिए कर रहा है ताकि उसके बाद कुछ सबूत इकट्ठे हो जाए। अकील ने अपने पिता, मां और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अवैध संबंधों का जिक्र किया है।

इस मामले में अकील ने कहा कि वह काफी ज्यादा परेशान है और उस पर झूठा केस डालने की कोशिशे की जा रही है। अकील ने बताया कि उस पर इरादा ए कत्ल का भी झूठा पर्चा दर्ज किया जा चुका है। दूसरी ओर इस प्रकरण को लेकर शमशुद्दीन चौधरी निवासी मॉडल टाउन, मालेरकोटला (पंजाब) ने पंचकूला पुलिस आयुक्त को एक लिखित शिकायत देकर तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व डीजीपी पंजाब मोहम्मद मुस्तफा मलेरकोटला में हमारे पड़ोस में ही रहते थे।

इस मामले को लेकर उन्होंने हरियाणा के डीजीपी, पंचकूला कमिश्नर और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि अकील अख्तर ने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पिता, मां और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। पूर्व मंत्री रजिया के पड़ोसी शमशुद्दीन चौधरी ने बताया कि वीडियो में अकील ने दावा किया था कि उसने अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का खुलासा किया था, जिसके बाद पूरा परिवार उसे फंसाने और जान से मारने की साजिश रच रहा था।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि अकील अख्तर ने अपने वीडियो में यह भी आशंका जताई थी कि उसकी हत्या की जा सकती है। अब उसकी अचानक हुई मौत ने उन आशंकाओं को सही साबित कर दिया है। यह मामला साफ तौर पर फाउल प्ले (संदिग्ध मृत्यु) का प्रतीत होता है। शमशुद्दीन चौधरी ने अपनी शिकायत में मांग की है कि अकील अख्तर की मौत की व्यापक जांच की जाए, जिसमें सोशल मीडिया वीडियो, डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के सदस्यों या सहयोगियों की भूमिका की भी गहराई से जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और न्याय मिल सके। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *