पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 युवकों ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा

Written by

in

दुर्गः जिले के भिलाई में दिवाली की रात एक बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है। शहर के बैरागी मोहल्ला पावर हाउस क्षेत्र में 2 युवक पटाके फोड़ रहे थे, तभी सामने वाले घर की महिला ने उनके घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना किया तो झगड़ा हो गया जिसमें एक बुजुर्ग को दोनों आरोपियों ने मिलकर घर घुसकर कटर से वार कर हत्या कर दी। मृतक और आरोपी पड़ोसी हैं। घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने उसी रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी देते मृतक गणेश बैरागी की बेटी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। तभी मोहल्ले के ही संजय और शुभम घर के बाहर भाभी सोनू बैरागी से पटाखा फोड़ने को लेकर झगड़ा करने लगे। दोनों युवकों ने सोनू को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में कटर लेकर दौड़ाया। घबराई भाभी सोनू बैरागी किसी तरह घर के अंदर भाग गई, लेकिन दोनों आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए।

इस दौरान घर में खाना खा रहे गणेश बैरागी ने बीच बचाव कर आरोपियों को समझने की कोशिश की लेकिन विवाद इतना बढ़ गया है कि आरोपियों ने गणेश बैरागी को ही मार दिया। संजय ने अपने हाथ में रखे कटर से गणेश बैरागी के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जबकि शुभम ने उनका हाथ पकड़ रखा था ताकि वे बच न सकें। वार गंभीर होने के कारण गणेश बैरागी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *