कनाडा में Punjabi Singer पर हुई फायरिंग, इस गैंग ने जिम्मेदारी लेकर दी चेतावनी

Written by

in

नई दिल्लीः भारत के तमाम बड़े गैंगस्टर और अपराधियों के लिए कनाडा सेफ डेस्टिनेशन बनता हुआ नजर आ रहा हैृ। एक बार फिर कनाडा में फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर कनाडा में फायरिंग हुई है। जिसकी कुख्यात रोहित गोदारा के गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गोदारा गैंग ने दावा किया है कि तेजी कहलों को गोली मारी गई है। इस हमले के बाद से सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है। कनाडा में आए दिन पंजाबी सिंगर्स पर फायरिंग के केस सामने आ रहे हैं। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार महेन्द्र सरन नाम के एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। ये गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है। गोदारा गैंग की तरफ से फायरिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच कट्टर दुश्मनी है।

गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, ”राम राम सभी भाईयों को…मैं (महेन्दर_सरण_दिलाना) (राहुल_रिनाउ) (विक्की_फलवान), भाईयों जो ये (कनाडा) में (तेजी कहलों) पे जो गोलीबारी हुई है! वो हमने करवाई है! और इसके पेट में गोलियां लगी हैं! इससे इसको समझ आया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे! ये हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस सपोर्ट करना, वेपन देना, कनाडा में हमारे भाईयों की मुखबरी करना और उनपे अटैक करने की प्लॉनिंग करता था! हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा!”

सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा गया है, ”मैं आपको बता दूं! इस गद्दार के चक्कर में आके किसी ने हमारे भाईयों की तरफ देखा या इसको किसी ने फाइनेंशियल सपोर्ट की और हमें पता लग गया! तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा! उसका विनाश ही कर देंगे! ये चेतावनी सभी भाईयों और बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यपारी और जो भी हो! किसी ने भी मदद की तो वो हमारा दुश्मन होगा! अभी तो शुरूआत हुई है! आगे-आगे देखो होता है क्या!”

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनके लोगों ने कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर पर हमला कर उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। हरि बॉक्सर पर हुए हमले के बाद लॉरेंस गैंग ने भी बदला देने की ठान ली है। ऐसे में गोदारा गैंग और लॉरेंस गैंग के बीच गैंगवार तय मानी जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *