Jalandhar News: SHO Bhushan Kumar को चेयरपर्सन राजलाली ने लगाई फटकार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं रेप मामले में एक बार फिर से भूषण कुमार और पीड़ित महिला महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली के समक्ष पेश हुए। जहां महिला ने एसएचओ के सामने महिला आयोग को भूषण के कारनामों के बारे में बताया। महिला ने चेयरपर्सन के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि एसएचओ को बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। जहां महिला ने बताया कि थाने में एसएचओ के अलावा कोई महिला कर्मी मौजूद नहीं थी।

इस दौरान एसएचओ ने मीडिया में बात बताने और मेडिकल करवाने से मना किया। एसएचओ भूषण ने कहाकि वह खुद लड़के को 2 थप्पड़ लगाकर मामले को खत्म कर देगा। एसएचओ भूषण कुमार ने कहाकि थाने में कोर्ट द्वारा कैमरे लगे है, वह उस कैमरे में सारा सबूत देख सकते है। इस दौरान महिला आयोग ने एसएचओ को जमकर फटकार लगाते हुए कहाकि एसएचओ की आवाज वीडियो में भूषण कुमार की है। महिला ने डरते हुए फोन पर बात भूषण कुमार से की, लेकिन अब वह इस मामले में जांच को लेकर सारी पड़ताल करेंगी।

इस दौरान महिला आयोग ने जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि यूनिफार्म में बैठकर उसने जो कुछ किया वह गलत है। राजलाली ने कहाकि फोन पर जो बाते हुई है वह सभी ने सुनी है। महिला आयोग ने फटकार लगाते हुए कहा कि लड़की की आयु 14 वर्ष है, इस आयु की भूषण की पोती होगी, ऐसे में भूषण कुमार को फटकार लगाते हुए महिला आयोग ने कहाकि पोती की उम्र के बच्चे के साथ ऐसी गंदी बाते करना क्या उन्हें शोभा देता है। वहीं भूषण कुमार महिला आयोग के समक्ष सिर्फ निवेदन करते हुए दिखाई दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *