Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन और 19 हजार की ड्रग मनी के साथ तस्कर काबू, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने एक तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और 19 हजार 500 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशों और डीएसपी गुरप्रीत सिंह सरां की अगुवाई में इस पूरी टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

थाना सिटी मोगा के एसएचओ इंस्पेक्टर वरुण कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान लोहारा चौक की तरफ से एक नौजवान एक्टिवा स्कूटर नंबर PB47-F-4197 पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक स्कूटर छोड़कर झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ तो तुरंत उसे काबू किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिब सिंह निवासी टिंडवां जिला फिरोजपुर और इस समय पता कोट ईसे खां, जिला मोगा बताया। पुलिस को शक था कि उसकी स्कूटी में नशा छिपाया गया है। डीएसपी सिटी मोगा गुरप्रीत सिंह सरां की हाजिरी में आरोपी की तलाशी ली तो 500 ग्राम हेरोइन और 19,500 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपी एस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस केस की गहराई से पूछताछ जारी है ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *