जालंधर, ENS: दीवाली की रात शहर के बस्ती दानिशमंदा में स्थित केमिकल फेक्ट्री में भयानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। पहले लोगों ने खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भीषण होने के कारण लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। वहीं कैमिकल फैक्टरी में लगी आग से धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही है। जिसके चलते दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा लोगों को घटना स्थल से दूर जाने की अपील की गई। दमकल विभाग के कर्मी अवनीष ने बताया उन्हें कैमिकल फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा कि एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी के यह घटना हुई है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि फैक्टरी की एनओसी की जांच की जाएंगी और इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।

Leave a Reply