Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल, फैक्टरी मालिक सहित 8 पर मामला दर्ज

Written by

in

लुधियानाः जिले में अबदुल्ला पुर बस्ती के व्यक्ति का कत्ल हो गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जसविंदर सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। परिजनों के अनुसार मृतक प्रिंस फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिन वह फैक्ट्री में काम करने नहीं गया। परिवार को शक है कि उनके बेटे के साथ फैक्ट्री मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है जिस कारण उनके बेटे की मौत हो गई है।

वहीं परिजनों के बयानों के अधार पर थाना माडल टाउन की पुलिस ने फैक्ट्री मालिक गोल्डी सहित 8 अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 105,115(2), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक प्रिंस के भाई कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई जसविंदर सिंह प्रिंस के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है जिस कारण उसकी मौत हुई है। उसने बताया कि प्रिंस उन्हें नजदीक रेलवे क्वाटर के पास बेसुध हालत में मिला।

उसे जब सीएमसी अस्पताल लेकर गए तो उसकी मौत हो गई। कुलविंदर मुताबिक हत्या करने का शक उन्हें इस कारण है कि क्योंकि उसका भाई टेक्सटाइल के मालिक गोल्डी की फैक्ट्री में काम करता था। 10 अक्तूबर के बाद बीमार होने के कारण वह फैक्ट्री में काम करने नहीं गया। इस कारण फैक्ट्री के मालिक ने अपने 7 से 8 साथियों की मदद से उसकी पिटाई की है। खून से लथपथ हालत में जब अस्पताल लेकर गए तो प्रिंस ने दम तोड़ दिया। प्रिंस की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस प्रशासन से मांग है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *