Punjab News : SAS नगर में 15,000 की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

Written by

in

चंडीगढ़: विजिलेंस ने शहीद भगत सिंह नगर के थाना औड़ में तैनात एएसआई प्रशोतम लाल को 15000 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी इस मामले में करीब 4 महीनों से गिरफ्तारी से बच रहा था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला शिकायतकर्ता देव राज निवासी गांव गुड़ापड़, थाना औड़, जिला शहीद भगत सिंह नगर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त एएसआई उसके परिवार के खिलाफ थाना औड़ में दर्ज मामले में मदद करने के बदले 30,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन संबंधी उक्त एएसआई प्रशोतम लाल से अलग-अलग तारीखों पर हुई बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी।

विजिलेंस ने आरोपी एएसआई प्रशोतम लाल के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 और भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2) के तहत एफआईआर नंबर 22, दिनांक 30.09.2024 दर्ज की गई थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता के माध्यम से थाना औड़ में दर्ज एक अन्य FIR no. 50, दिनांक 01.07.2024 के आरोपी अमनप्रीत उर्फ माने और FIR no. 58, दिनांक 24.07.2024 के आरोपी जोगा राम और हरजिंदर कौर से भी रिश्वत ली थी। गौरतलब है कि आरोपी एएसआई प्रशोतम लाल को आज अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *