Punjab News: प्रवासियों ने गुरसिख परिवार पर किया हमला, जमकर बरसाएं ईंट पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः दिवाली वाली रात पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां के दुलची के रोड पर प्रवासियों ने जमकर गुंडागर्दी की। इस दौरान एक गुरसिख परिवार के घर पर प्रवासियों द्वारा हमला कर दिया। इस घटना में 2 लोग घायल हुए। जानकारी के अनुसार दुलची के रोड पर रहने वाली गुरदर्शन कौर ने प्रवासियों को पटाखे ना जलाने के लिए मना किया था। जिसको लेकर प्रवासियों ने एक दिन पहले भी जमकर गुंडागर्दी की थी।

इसी मामले के बाद अगले दिन गुरदर्शन कौर का बेटा घर आया तो प्रवासियों ने समूह बनाकर घर पर हमला कर दिया और जमकर गुंडागर्दी की। पीड़ित परिवार ने बताया कि प्रवासियों ने तेजधार हथियारों से हमला किया गया और उनके घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। प्रवासियों की गुंडागर्दी का नंगा नाच 2 घंटे तक चलता रहा, लेकिन पुलिस तब भी घटना स्थल पर नहीं पहुंची। जिसके बाद परिवार ने किसी तरह पड़ोसियों के घरों में जाकर अपनी जान बचाई।

हादसे में घायल गुरमेल सिंह ने बताया कि प्रवासियों की गुंडागर्दी यहीं रुकती नहीं रही। जब पीड़ित परिवार के रिश्तेदार झगड़ा रोकने आए तो प्रवासियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में प्रवासियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि देर रात कई घंटे गुंडागर्दी होती रही, लेकिन पुलिस ना तो मौके पर पहुंची और ना ही अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पंजाब की यह स्थिति है कि प्रवासी बाहर से आकर गुंडागर्दी कर रहे हैं और पंजाबी डरकर जीने को मजबूर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *