कई फीट हवा में उछला बाइक सवार
लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर कार और बाइक में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में बाइक सवार कई फीट हवा में उछल कर सड़क पर गिरा। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रेड लाइट से क्रॉस कार करते हुए मुड़ रही थी, इस दौरान दूसरी तरफ से तेजी से बाइक सवार आ रहा था और दोनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।Punjab News: कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत#Punjab #ViratKohli #News #ShameOnYouStalin pic.twitter.com/kBN5G4V5AC
— Encounter India (@Encounter_India) January 30, 2025

Leave a Reply