Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में जमकर की तोड़फोड़, एक घायल

Written by

in

अबोहरः फाज़िल्का ज़िले में स्थित अबोहर के संत नगर में देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां दर्जनभर हथियारबंद युवकों ने परिवार पर हमला बोल दिया। इस घटना में व्यक्ति ने 2 छोटे बच्चों सहित भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार करीब 3 घंटे तक चली गुंडागर्दी के दौरान मोहल्ले के लोग डर के कारण घरों में बैठे रहे। हमलावरों ने जहां घर का सामान तोड़ा, वहीं घर के बाहर खड़ी स्कूटी को भी तहस नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा की पत्थरबाजी में व्यक्ति चोटिल हो गया।

व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन संत नगर निवासी सुनील ने बताया कि 6 अक्तूबर की रात को उसका बेटा जब गली से गुजर रहा था तो कुछ नशेड़ी युवकों ने उसे मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी और बेटे को अस्पताल में दाखिल करवाकर एमएलआर भी कटवाई थी। लेकिन पुलिस ने हमलावर युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए उक्त युवक बुधवार देर रात को अपने साथियों सहित हथियार लेकर आए और घर में घुसकर मारपीट व पथराव शुरू कर दिया।

इस दौरान हमलावर युवकों ने घर में रखे फ्रिज, एसी, टीवी, वाशिंग मशीन, रसोई का सामान आदि सब कुछ तोड़ दिया यहां तक कि घर की छत पर लगी ग्रिलें भी उखाड़ दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर वहां से भाग गए। सुनील कुमार ने बताया कि उसके मोहल्ले में उक्त युवक नशा तस्करी करते हैं जबकि वह समाज सेवी होने के नाते अन्य लोगों संग मिलकर नशा तस्करी का विरोध करता है इसलिए उक्त लोगों ने उसके घर पर हमला किया है। इस बारे में थाना प्रभारी ने कहा कि घायल के बयान दर्ज कर हमलावरों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *