Punjab News: मामूली बात को लेकर दाना मंडी के पास चली गोलियां, एक घायल

Written by

in

फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं शहर की दाना मंडी के पास दिनदहाड़े गोलियां चलने का ताजा मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवााया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक सहायता देने के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित नवनीत कुमार ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर अरमानपुरे से आगे जा रहा था। जब वह दाना मंडी के पास केवीऐम-2 पहुंचा, तो पीछे आ रही एक कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। नवनीत कुमार ने कार सवार से इसका कारण पूछा तो उसने गालियां निकालनी शुरू कर दीं।

जिसके बाद कार चालक ने पिस्टल निकाल कर पहले उसके माथे पर रखी और बाद में पैर में फायर कर दिया। गोली के छर्ले उसकी टांग में लगे। पीड़ित की माता राज रानी ने कहा कि बिना किसी कारण बेटे पर गोली चलाई गई है। महिला ने कहा कि वह विधवा है और उसका एक ही बेटा है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *