Himachal News: फोक मीडिया दलों ने सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक

Written by

in

 भवन निर्माण संबंधी तकनीकों से करवाया अवगत

ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण ऊना के समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत वीरवार को आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने बस अड्डा चिंतपूर्णी और भंजाल में लोगों को भूकंप सुरिक्षत भवन निर्माण को लेकर जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भूकंप के दौरान जान-माल की क्षति के नुकसान को कम के लिए भूकंपरोधी मकान बनाने की विभिन्न तकनीकों बारे अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। ऐसे सुरक्षित भवनों का निर्माण करना बेहतद जरूरी है जोकि आपदा के दौरान सुरक्षित रहें और नुकसान को कम किया जा सके।

उन्होंने बताया कि आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बेहद आवश्यक है। भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकम्प से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। सुरक्षित भवन निर्माण में उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंर्ड, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पायलिंग के तरीके, कंक्रीट के मानक और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे जागरूक किया।

आगामी कार्यक्रमों का शेडयूल

इसी कड़ी में समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत 24 अक्तूबर को अंब और नैहरियां, 25 को गगरेट और शिवबाड़ी, 26 अक्तूबर को कुनेरन और ओईल में आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकपं सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *