दर्दनाक हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत, कार चालक फरार

Written by

in

सोनीपतः हरियाणा में सोनीपत के चिटाना गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पलटने से दोनों किसानों की मौत हो गई। इस घटना को लकेर गांव में मातम पसरा गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।किसान नहरी पानी लगाने के लिए खेतों में जा रहे थे। घर से 500 मीटर की दूरी पर चलने के बाद ही सामने से आ रही क्रेटा गाड़ी की एलईडी लाइट आंखों में लगने से ट्रैक्टर ड्राइवर को दिखाई ना देने की वजह से गांव के ही एक अन्य किसान के खेत में पलट गया।

जहां मौके पर दोनों किसानों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची और उत्सव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतकों की पहचान 39 वर्षीय मनोज और 25 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि मनोज ठेके पर तीन से चार एकड़ जमीन लेकर खेती करते थे। परिवार में आय का अन्य कोई साधन नहीं है। मृतक का 11 साल का एक बेटा है।

मनोज की 2012 में शादी हुई थी। 25 वर्षीय योगेश 12वीं की पढ़ाई करने के बाद खेती-बाड़ी करते थे। उनके बड़े भाई दीपक दिल्ली पुलिस में है और माता-पिता घर में ही रहते हैं। पिता भी खेती-बाड़ी करते हैं। योगेश अविवाहित थे। परिवार में अब अकेला उनका बड़ा भाई रह गया है। मामले को लेकर सोनीपत के सिविल अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने को लेकर परिजनों से शिकायत ली है। परिजनों की शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से अज्ञात कर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस गांव से गुजरने वाली गाड़ी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी भी चेक कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *