Punjab News: Former Food Restaurant में लोहे की रॉड से नौजवान को पीटा, मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले के कस्बा बाघापुराना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक रेस्टोरेंट के मालिक ने अपने एक कर्मचारी की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लगभग 4-5 लोग मिलकर एक नौजवान को लोहे की रॉड से बुरी तरह मार रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना बाघापुराना स्थित फॉरमर फूड नामक रेस्टोरेंट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दीवाली से एक दिन पहले का है। आरोप है कि रेस्टोरेंट के मालिक ने ही युवक की सरेआम पिटाई की जो कि इसी रेस्टोरेंट में काम करते था। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि पिटाई करने की वजह क्या थी। वहीं वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि थाना बाघापुराना के अधीन एक फॉरमर फूड (Former Food) नामक रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा एक कर्मचारी की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके रेस्टोरेंट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *