Punjab News: भाई अमरीक सिंह ने 328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की गुमशुदगी को लेकर SGPC पर साधे निशाने, दी चेतावनी, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः अजनाला के प्रसिद्ध धार्मिक नेता भाई अमरीक सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि आने वाली 29 नवंबर को धन श्री सतगुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साल की शहीदी पर्व मनाने की तैयारियां शिरोमणि कमेटी की ओर से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक 328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की गुमशुदगी का निर्णय नहीं हो जाता, वे इस पर्व के मनाने का विरोध करते रहेंगे।

भाई अमरीक सिंह ने कहा कि यदि शिरोमणि कमेटी द्वारा पंजाब की धरती पर नगर कीर्तन या स्टेज लगाए गए, तो उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने साफ़ किया कि वे शताब्दी के नहीं, बल्कि शिरोमणि कमेटी में बादल परिवार के कब्ज़े के विरोधी हैं। उनका दावा किया है कि शिरोमणि कमेटी अब एक परिवार की कमेटी बन चुकी है। यही कारण है कि गुरु साहिब के स्वरूपों की गुमशुदगी का मामला अभी तक सुलझा नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिरोमणि कमेटी और पंजाब सरकार की ओर से इस मामले में जवाबदेही नहीं दिखाई गई और किसी भी तरह की कोई घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी सरकार और शिरोमणि कमेटी दोनों की होगी। उन्होंने कहा कि सिख पंथ को एक साथ हो कर तीनों तख़्तों और शिरोमणि कमेटी को बादल परिवार के कब्ज़े से आज़ाद कराना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *