पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कुमार (30) पुत्र सुरिंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 1, गांव कुरियाला ने बताया कि बह अपने ताया पूर्ण चंद पुत्र वेला राम निवासी गांव सुरजेहड़ा के साथ स्कूटी (नंबर HP20F-8364) पर सवार होकर वडूही गांव से घर लौट रहे थे।
दिलवां गांव पहुंचते ही ऊना की दिशा से आ रही कार HR51BK-7706) से स्कूटी की जोरदार टक्कर टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से जा टकराई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में स्कूटी चालक परमजीत कुमार व उसके पीछे सवार पूरन सिंह वासी कुरियाल जिला ऊना कार में ऐ स्मृति देवी, हेमलता व सरोज वासी गांव वीज्वा, तहसील रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) घायल हो गए।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस के जरिए ऊना अस्पताल पहुंचाया । परमजीत वह पूरन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply