Punjab News: अनोखी पहल, IPS, IAS , PCS की पढ़ाई करने वाले बच्चों का खर्च उठाएगी पंचायत, देखें वीडियो

Written by

in

डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर बनेगा स्टेडियम, नवजन्मी बच्ची को 3100 रुपए और एफडी का किया ऐलान

अमृतसरः नशे को खत्म करने के लिए गांव वासियों ने मिलकर अनोखी पहल शुरू की है। दरअसल, गांव मानावाला कलां की पंचायत ने ऐलान किया है कि IPS, IAS , PCS की पढ़ाई करने वाले बच्चों का पंचायत खर्चा उठाएगी। यह फैसला पंचायत की मीटिंग करके लिया गया है। इस दौरान 4 अन्य अहम फैसले लिए गए। जिनमे गांव के स्टेडियम का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने और गांव में नशा बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनके घर की नियमित निगरानी करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा गांव के हर घर में जन्म लेने वाली प्रत्येक बेटी पर 3100 रुपये और एफडी करने का फैसला किया गया है। इसी के साथ निर्णय यह भी लिया गया कि गांव में पढ़ने वाले बच्चों की आईपीएस, आईएएस या पीसीएस की पढ़ाई का खर्च ग्राम पंचायत और दानदाता मिलकर उठाएंगे। वहीं किसी भी कार्यक्रम के लिए डीजे की अनुमति लेनी होगी और रात 10.30 बजे तक ही डीजे लगाया जा सकेगा। गांव पंचायत के इस फैसले से गांव वासी बेहद खुश हैं। गांव की महिलाओं और पंचायत सदस्यों ने पंचायत के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि गांव में नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, इसलिए इसके खिलाफ ठोस कदम उठाने की सख्त जरूरत है। गांव के पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता सुखराज सिंह रंधावा ने कहा कि हमने अपने गांव के बेहतर भविष्य के लिए यह फैसला लिया है। गांव की महिलाओं ने गांव को नशा मुक्त बनाने को कहा है। वहीं नशे की लत से पीड़ित युवक के पिता ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया और कहा कि गांव के कुछ लोग नशा बेचकर युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं, इस नशे ने कई घरों को बर्बाद कर दिया है। गांव पंचायत सदस्य सकतर सिंह ने कहा कि पंचायत ने जो भी फैसला लिया है, वह बहुत पहले ही ले लिया जाना चाहिए था, लेकिन अगर अब लिया गया है तो मैं इसकी सराहना करता हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *