Punjab News: ACP Sumeet Sood का WhatsApp Hack, Cyber ठग E-Challan से कर रहे ठगी, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः साइबर ठगों की ओर से एसीपी सुमीत सूद का व्हाट्सएप हैक करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, ठगों ने एसीपी की फोटो लगाकर एक फर्जी चालान का लिंक तैयार किया और व्हाट्सएप के जरिए उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों के लिंक भेज कर 1000 रुपए जुर्माना भरने के लिए कहा। हालांकि, कइयों ने लिंक खोलकर देखा तो मैसेज में एक चालान की तस्वीर के साथ एक लिंक दी गई थी, जो सिर्फ ओपन होकर भुगतान के लिए कहती थी, उसे न तो शेयर किया जा सकता था, न जवाब दिया जा सकता था। फिर दोस्तों को शक हुआ कि एक अधिकारी ऐसा मैसेज क्यों भेजेगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत एसीपी को कॉल कर उक्त लिंक के बारे में बताया।

एसीपी सुमित सूद ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी की पहचान या पद देखकर बिना पुष्टि किए पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर अपराधी अब सरकारी अफसरों तक के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं इसलिए सोच-समझकर क्लिक करें। उन्होंने बताया कि पूरा मामला एक स्मार्ट साइबर फ्रॉड का है। साइबर फ्रॉड का यह कोई पहला केस नहीं है जिसमें किसी पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी कई अधिकारियों का नंबर हैक किया जा चुका है। एसीपी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते कहा कि उनका नंबर हैक हो गया है, अगर उनके नंबर से किसी भी तरह का कोई मैसेज आता है तो उसे खोला न जाए। तुरंत इस संबंधी सूचना साइबर क्राइम को दी जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *