Punjab News: कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, बाल-बाल बची लोगों की जान, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा: जिले के कस्बे निहाल सिंह वाला में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग काफी भयानक थी जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग काफी तेजी से फैली जिसके कारण गोदाम में रखा हुआ 3-4 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड की टीम को दे दी गई परंतु टीम देरी से आई। इसके कारण स्थानीय लोगों में रोष पाया गया। लोगों ने मौके पर ही बाल्टी और पाइपों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की और आखिरकार स्थिति को संभाल लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक दोनों भाईयों ने बताया कि आग लगने के समय वे मौके पर नहीं थे। गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों ने मच्छरों के कारण धुआं किया था परंतु उन्हें यह नहीं पता चला कि धुआं कब फैलते-फैलते आग में बदल गया।

कुछ ही मिनटों में आग ने भयानक रुप धारण कर लिया जिसके कारण भारी नुकसान हुआ। स्थानीय निवासियों ने तुरंत कार्रवाई की जिसके कारण लोगों की जान बच पाई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया जा गया है। वहीं गोदाम मालिक को लगभग 3-4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *