Virat Kohli के पैर छूने Security तोड़ ग्राउंड में घुसा फैन, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः देश में क्रिकेट के कई फैन हैं, वहीं इसी के साथ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फैन भी दुनिया के हर कोने में बसे हुए हैं। भारत का हर बच्चा दिग्गज विराट कोहली से मिलने का सपने देखता है। कई बार फैंस स्टेडियम में किसी बात की प्रवाह किए बिना सिक्योरिटी को तोड़कर भी उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। ताजा मामला रणजी ट्रॉफी में दिल्ली बनाम रेलवे के मैच में देखने को मिला, जहां विराट को करीब से छूने का सपना एक फैन का पूरा हुआ। जानकारी मुताबिक, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे थे। दिल्ली की टीम ने मैच में रेलवे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस बीच एक फैन ने सिक्योरिटी तोड़ी और दौड़ता हुआ बीच मैदान में विराट कोहली के पैरों पर गिर पड़ा। विराट उसे उठाने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच सपोर्ट स्टाफ मैदान पर पहुंचे और उसे वहां से पकड़कर ले गए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, विराट कोहली 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। वे दिल्ली की ओर से अरुण जेटली मैदान पर रेलवे के खिलाफ खेल रहे हैं। कोहली का यह मैच देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को 13 हजार से ज्यादा फैंस आए हैं। फैंस RCB-RCB के नारे लगाकर कोहली का उत्साह बढ़ा रहे हैं।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *