Punjab News: सवारियों से भरी रोडवेज की बस की ट्राले से टक्कर, 10 घायल, लगा जाम

Written by

in

लुधियानाः जिले के खन्ना में रोडवेज की बस की ट्रैक्टर ट्राले से भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बस सवारियों से भरी हुई थी। बस में अधिकतर स्टूडेंट सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस लुधियाना से पटियाला जा रही थी, इस दौरान दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर ट्राले से टकरा गई। घटना के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान ट्राला दूसरी तरफ से बेकाबू होकर डिवाइडर पार करके आया और बस से टकरा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना 2 की पुलिस, सड़क सुरक्षा बल और 108 एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने और यातायात को सुचारू बनाने का प्रयास कर रही है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *