हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ऊना ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित : हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ ऊना के पदाधिकारियों ने गुरुवार को संघ के चीफ पैटर्न रामेश भारद्वाज के साथ अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त ऊना ऊना जतिन लाल से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने जिला कोषागार भवन के निर्माण कार्य को सुचार और तेज़ गति से पूर्ण करवाने का आग्रह किया। उपायुक्त जतिन लाल ने हिम-आंचल पेंशनर्स संघ की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जिला कोषागार ऊना का भवन बहुत पुराना और जर्जर स्थिति में है। इसके चारों ओर कार्यालय एवं बाजार स्थित हैं जिससे विशेषकर त्यौहारी सीज़न में वृद्ध और अपंग पेशनर्ज़ को तंग रास्तों से होते हुए भवन तक पहुंचने में काफी दिक्कतें पेश आती हैं। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करके नए भवन में स्थानांतरित करने का आग्रह किया। इस मौके पर हिम-आंचल पैंशनर्ज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम पूर्ति शर्मा, हिम-आंचल पैंशनर्ज संघ ब्लॉक ऊना के प्रधान रोशन लाल चौधारी, महासचिव देसराज मेहता और वित्त सचिव रामपाल धीमान उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *