तेज रफ्तार कार ने 4 वाहनों को कुचला, 1 व्यक्ति की मौत, बुरी तरह टूटकर बिखरी बाइकें

Written by

in

प्रयागराजः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने 4 बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत 3 लोग घायल हैं। घटना के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में घायलों को काल्विन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि 2 बाइकें पूरी तरह टूटकर बिखर गईं। मृतक की पहचान मुंडेरा निवासी रोहित कुशवाहा (36) के रूप में हुई है। घायलों में विद्याभूषण (36) निवासी करछना, संजय अग्रहरि (52) निवासी मातगंज, और मंजू (40) पत्नी सुनील कुमार निवासी कर्बला शामिल हैं।

जानकारी मुताबिक, चौफटका पुल पर डिवाइडर नहीं है, जिससे दोनों दिशाओं से वाहन आ-जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे कर्बला की ओर से तेज रफ्तार कार धूमनगंज की तरफ जा रही थी। पुल पर सामने से आ रहे बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकें बुरी तरह टूट गई। इसके बाद कार की रफ्तार और बढ़ गई। वह मौके से फरार हो गई। हादसे में कार की नंबर प्लेट टूटकर पुल पर गिर गई। कार नंबर DL2CAT4369 है। इसके आधार पर पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

हादसे में बाइक सवार रोहित कुशवाहा के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट लग गई और उनकी मौत हो गई। रोहित DJ और साउंड का कारोबार करता था। रेलवे में वेंडिंग मशीन टिकट का ठेका भी लिया था। इनके पिता रवि प्रकाश रेलवे से रिटायर हैं। घायल विद्याभूषण ने बताया कि वह सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने गया। बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था तो पुल पर सामने से अचानक तेज रफ्तार कार आई। कई बाइक वालों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बेहोश हो गया। होश आया तो हॉस्पिटल में था। हाथ-पैरा और सिर में चोट आई है। वहीं अब पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *