ऊना/सुशील पंडित: मोहनलाल दत्त राजकीय महाविद्यालय खडु में सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वी जयंती के उपलक्ष में और डॉक्टर आरती और प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में निबंध लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान बेबी, द्वितीय स्थान गुरबख्श और सिमरन, तृतीय स्थान दीया ने हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान दीपिका और हरप्रीत कौर, द्वितीय स्थान अंकिता ठाकुर और हर्षिता ने, तृतीय स्थान नाजिया बेगम और अंकिता ने हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के बेहतर प्रदर्शन को लेकर प्रधानाचार्य ने शाबाशी दी। ओर कंपीटिशन में भाग लेने बालों को ओर अधिक ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply