Haryana News: महिला आयोग की चेयरमैन ने सरकार से रखी ये मांग, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन ने हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने राज्य में चलने वाले सभी जिम फिटनेस सेंटर में महिला ट्रेनर्स को नियुक्त करने की मांग रखी है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेनु भाटिया ने कहा कि पिछले दिनों वह खुद भी जिम में गई।

वहां पर उन्होंने यह महसूस किया कि जिम में महिला ट्रेनर की जरुरत है। इस तरह के कई मामले भी उनके संज्ञान में आए। इसके बाद उनके द्वारा यह फैसला लिया गया है। जिम में महिला ट्रेनर होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा और फ्रैंडली माहौल मिलने में मदद मिलेगी। महिला अध्यक्ष ने कहा कि जिम से संबंधित पिछले साल कुछ मामले आए थे।

इसमें महिलाएं परेशान थी। छेड़छाड़ और रिलेशनशिप से संबंधित मामले भी थे। इसको देखते हुए हमने फैसला लिया है कि हर जिम में महिला ट्रेनर हो ताकि जिम में आने वाली महिलाएं फ्री माइंड से जिम कर पाएं। उन्होंने कहा कि मैं खुद जिम में जाकर एक्सरसाइज की। मदद के लिए यदि जिम में महिला होगी तो अच्छा होगा।

हमने भैया दूज पर इसकी घोषणा की। इसमें कुछ समय लगेगा क्योंकि सरकार के स्पोर्ट्स विभाग की भी मदद की जरुरत पड़ेगी। इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा और ज्यादा संख्या में महिलाएं जिम जा पाएंगी। हम हरियाणा की जीमस का एक डाटा भी बना रहे हैं। इस फैसले से महिलाओं को काम मिलेगा और उन्हें सम्मान भी मिलेगा।

जिम संचालकों को भी फायदा होगा। ज्यादा संख्या में महिलाएं जिम के लिए आएंगी। सरकार चाहती है कि महिलाओं का सम्मान बढ़े और उन्हें सुरक्षा दी जाए। हर तरह से महिलाओं को फायदा हो। उन्होंने कहा कि इसको लेकर 2 महीने का समय निर्धारित किया गया है। हमने हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र भेज है जिसमें इस बारे में जिक्र किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *