High Protein के लिए इन Foods को बनाए Diet का हिस्सा, मांसपेशियां होंगी मजबूत

Written by

in

हेल्थः प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। जो हड्डियों, मांसपेशियों, खून, त्वचा, एंजाइम, हार्मोन और विटामिन के निर्माण में मदद करता हैं। ये शरीर की ग्रोथ और डेवलमेंट के लिए, कोशिकाओं और मसल्स की मरम्मत और निर्माण के लिए भी जरूरी है।

वैसे तो प्रोटीन के लिए अंडे, मीट, चिकन, डेयरी उत्पाद, मेवा, कुछ सब्जियां, अनाजों और फलियां अच्छा सोर्स हैं। इसके अलावा सोयाबीन और क्विनोआ भी प्रोटीन के बढ़िया सोर्स में गिना जाता है। लेकिन दिक्कत तब होती है जब कई लोग अंडा खाते नहीं या उन्हें अंडे से एलर्जी होती है तो ऐसे में क्या करना चाहिए।

-अगर आप अंडा नहीं खाते लेकिन आप नॉन वेजेटेरियन हैं तो आप चिकन ब्रेस्ट, मीट, सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी मछलियां खा सकते हैं। ये न केवल प्रोटीन से भरपूर होती हैं, बल्कि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

-अगर आप डेयरी प्रॉडक्ट्स खाते हैं तो दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी उत्पाद प्रोटीन के बढ़िया विकल्प हैं। साथ ही ये कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ग्रीक योगर्ट का भी प्रोटीन के लिए सेवन करना अच्छा है क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। डेयरी उत्पादों में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक हो सकती है इसलिए लो फैट वाले डेयरी विकल्प चुनें और पनीर की मात्रा सीमित रखें।

-बीन्स, मटर, छोले, किडनी बीन्स, सफेद-काली बीन्स, सोयाबीन, काली मटर, अरहर, मसूर दाल, मसूर दाल और एडामे जैसे प्लांट बेस्ड फूड्स प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, फोलेट, पोटेशियम, आयरन और जिंक के भी बेहतरीन स्रोत हैं।

-मेवे और बीजों में बादाम, हेजलनट्स, अखरोट, मूंगफली, चिया सीड्स, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और पीनट बटर शामिल हैं। ये न केवल प्रोटीन से भरपूर होते हैं बल्कि हेल्दी फैट्स, विटामिन और खनिज भी प्रदान करते हैं। मेवों में फैट्स और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है इसलिए मात्रा का ध्यान रखें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *