Punjab News: 15 हाईटेक पिस्तौलों के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

परिवार के 3 सदस्यों के साथ नाबालिग को भी किया गया था सप्लाई चेन में शामिल

अमृतसरः जिला पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। मामले में 7 युवकों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 15 आधुनिक पिस्तौल – 9 ग्लॉक 9MM और 6.30 बोर पिस्तौल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शमशेर सिंह उर्फ ​​सिम्मा, अमनदीप सिंह उर्फ ​​बॉबी, बलविंदर सिंह उर्फ ​​काका, गुरदेव सिंह, करणप्रीत सिंह, हरमन सिंह और एक नाबालिग शामिल हैं, जो सभी अमृतसर के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे और पंजाब के विभिन्न इलाकों में अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सीमा से सटे गांवों में ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप पहले से तय जगहों पर गिराई जाती थी, जिन्हें गिरोह आगे बांटता था। इन्हें पकड़ने का अभियान इंस्पेक्टर अमोलकदीप के नेतृत्व में सीआईए टीम ने चलाया। पुलिस ने सबसे पहले सांघेड़े गांव से एक युवक को पकड़ा, जिससे पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों का खुलासा हुआ। बलविंदर सिंह उर्फ ​​काका और उसका परिवार जिनमें पिता गुरदेव सिंह और बेटा करणप्रीत सिंह शामिल हैं, भी इस गिरोह में पाए गए। गुरदेव से 7 हथियार और करणप्रीत से और हथियार बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की उम्र 19 से 40 साल के बीच है। कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरोह में एक नाबालिग को भी सप्लाई चेन का हिस्सा बनाया गया था, ताकि किसी को शक न हो और कानूनी सजा कम हो। इस मामले में कैंटोनमेंट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस पहले ड्रोन से गिराए गए हथियारों के वित्तीय संबंधों की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *