बसाल स्कूल प्रधानाचार्य ने शाल टोपी देकर किया सम्मानित, उज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में अधीक्षक वलराम कुमार शर्मा शुक्रवार को 58 बर्ष तक सफल सरकारी सेवा पूरी करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर बसाल स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया व स्कूल प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा वलराम कुमार शर्मा को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य महोदया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वलराम शर्मा ने जिन भी स्थानों पर कार्य किया, वहां अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और जनहित के प्रति समर्पण से एक अलग पहचान बनाई और अपने पूरे सेवाकाल में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम किया।

उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त अधीक्षक वलराम कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा के दौरान सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से किया। उन्होंने सहयोगी अध्यापकों, कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान हर समय सहयोग दिया। इस अवसर पर समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया जब सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल कविता संधू, पूनम जगोता लेक्चर बायो, मंजू रणा लेक्चर इंग्लिश, सतविंदर कौर लेक्चर मैथ, नवदीप सिंह लेक्चर पोल सइंस, सतीश कुमार लेक्चर इकोनॉमिक्स, सतिंदर कौर लेक्चर हिस्ट्री , कल्पना सैनी कैमिस्ट्री, सतपाल सिंह वैंस लेक्चर फिजिक्स, जगमोहन लाल लेक्चर कॉमर्स, मुकेश धीमन लैक्चर आई पी, सुषमा शर्मा लेक्चर हिंदी, विशाल वशिष्ठ डीपीई,पर्वोध कुमार सीनियर असिस्टेंट, सुषमा देवी टीजीटी हिंदी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply