Punjab News: त्योहारों के बाद अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

Written by

in

भीड़भाड़ वाले इलाकों में हटाई गई रेड़ियां और पटरी

लुधियाना: त्योहारों के बाद नगर निगम ने शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम की तहबज़ारी टीम ने मंगलवार को सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों चोड़ा बाजार और जोधेवाला बस्ती मार्केट में अवैध रेहड़ी-पटरी और सड़क पर रखे मंझे व टेबल हटाए।

इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर विपन हांडा ने किया। टीम ने कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को मौके से पकड़ा और सड़क पर फैले सामान को हटवाया। इंस्पेक्टर विपन हांडा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने और आम लोगों को सुविधा देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *