Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई ये वजह

Written by

in

लुधियानाः जिले के जगराओं में गिद्दड़विंडी गांव के कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं कबड्डी खिलाड़ी की मौत की जिम्मेदारी जस्सू कुम और बराड़ चड़िक ने ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा हैकि कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल का गोलियां मारकर कत्ल किया गया था। उसकी जिम्मेदारी जस्सू कुम और बराड़ चड़िक लेते है।

उन्होंने कहा कि यह कत्ल पर्सनल रंजिश करके करवाया गया है। वहीं मृतक तेजपाल के पिता रघुवीर सिंह ने बताया कि आरोपी हनी व गगना ने पहले गाली-ग्लौच किया और फिर हाथापाई की। फिर उसका भाई काला 8-9 लोगों को लेकर मौके पर आया। उन्होंने तेजपाल की पिटाई की और फिर हनी ने उनके सामने बेटे के सीने में गोली मार दी। पुलिस ने रघुवीर सिंह की शिकायत पर हनी, काला, गगन व 8-9 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है और टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। तेजपाल परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस ने तेजपाल का शव सिविल अस्पताल जगराओं में रख दिया था। आज दोपहर में डाक्टरों की टीम उसके शव का पोस्टमॉर्टम करेगी और शव परिजनों को सौंपेगी। परिजनों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार बहन के विदेश से आने के बाद ही होगा। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर करीब 2.50 बजे हरि सिंह रोड पर पार्किंग में कार को टक्कर लगने के बाद विवाद हुआ था। विवाद होने के बाद आरोपियों ने उसे पहले पीटा और बाद में जाते हुए गोली मार दी थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *