इस Date तक करवा लें Life Certificate Updated, नहीं तो हो सकती है पेंशन बंद

नई दिल्लीः सरकार से पेंशन लेने वाले लोगों को सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करवाने के लिए जरूरी हिदायतें जारी की है। अब अपना जीवन प्रमाण पत्र नवंबर के लास्ट तक जरूर जमा करवा दें। ऐसा न करने पर आपकी पेंशन रुक जाएगी।
हर साल पेंशनधारकों से जीवन प्रमाण पत्र लेने का उद्देश्य यह है कि पेंशन का पैसा केवल असली लाभार्थियों तक पहुंचे और कोई भी फर्जी तरीके से पेंशन न ले पाए। यह सर्टिफिकेट पेंशन जारी रखने की सबसे अहम शर्त है। नवंबर का महीना इस प्रक्रिया के लिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान देशभर में पेंशनधारक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करते हैं। इससे सरकार को यह पता चलता है कि पेंशनधारक जीवित है या नहीं।
कई लोगों की पेंशन सिर्फ इसलिए रुक जाती है, क्योंकि वो यह काम समय पर नहीं कर पाते या उन्हें प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती। पहले जीवन प्रमाण पत्र बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कराना होता था। यह काफी थकाऊ प्रक्रिया थी, क्योंकि बैंक या डाकघर में भीड़ लग जाती थी। लोगों को लाइन में लगकर काफी इंतजार के बाद अपना सर्टिफिकेट जमा कराना पड़ता था। लेकिन, अब सरकार ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही यह जरूरी काम कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत होती है।
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के कई तरीके हैं, जिससे हर उम्र और परिस्थिति के पेंशनधारक के लिए यह प्रक्रिया आसान रहे। पेंशनधारक नजदीकी बैंक शाखा, पोस्ट ऑफिस या कॉमन सर्विस सेंटर जाकर ऑफलाइन तरीके से सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। वहीं जो लोग डिजिटल प्रक्रिया अपनाना चाहते हैं वह जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करके घर बैठे सर्टिफिकेट सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत होगी।
Leave a Reply