इस महीने इतने दिन बंद रहेंगे Bank, जल्दी से निपटाएं काम

Written by

in

नई दिल्लीः नवंबर का महीना शुरू हो गया है और अब त्योहारों का सीजन खत्म होने पर लोग अपने रोजाना के कामों में जुटे हुए है। पर यदि आप महीने की शुरुआत में ही किसी कार्य से बैंक काम का सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा सा रुकना होगा। नवंबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के अनुसार, 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 4 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने के कुछ दिन बैंक राज्यों के विभिन त्योहारों के कारन से बंद रहेंगे। वहीं बाकी जगहों पर बैंकिंग सर्विस भी आपको मिलेंगी। अच्छी बात तो यह है कि छुट्टियों के चलते आप अपने जरूरी काम ATM, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPId द्वारा आसानी से कर सकते हैं।

नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट
7 नवंबर (शुक्रवार): वांगला फेस्टिवल (मेघालय)
8 नवंबर (शनिवार): कनकदास जयंती (कर्नाटक)
11 नवंबर (मंगलवार): ल्हाबाब दुचेन (सिक्किम)

वीकली छुट्टियां
नवंबर में बैंक हर रविवार और तय शनिवार को बंद रहेंगे।
2 नवंबर (रविवार), 8 नवंबर (दूसरा शनिवार), 9 नवंबर (रविवार), 16 नवंबर (रविवार), 22 नवंबर (चौथा शनिवार), 23 नवंबर (रविवार) और 30 नवंबर (रविवार)।

ऑनलाइन सर्विस रहेंगी चालू
इन छुट्टियों के चलते भी ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग तथा UPI जैसी डिजिटल सभी सेवाएं पहले के जैसे ही काम करेगी। तो यदि आपको बैंक ब्रांच जाना है, तो पहले यह लिस्ट देखक जाएं। ताकि आपका काम बिना रुके आसानी से हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *