Jalandhar के पड़ोसी जिले में शिवसेना वर्कर पर हुआ हमला, बाइक छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ाः कपूरथला के जिले फगवाड़ा में लूटपाट की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं व्यक्ति को पर हमलावारों ने लूट की नीयत से हमला करके घायल कर दिया और उससे बाइक छीनकर फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान नवदीप सिंह के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पीड़ित नवदीप सिंह ने बताया कि वह दोस्त को मिलने के लिए खोथड़ा जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में 4 से 5 नशेड़ी किस्म के व्यक्तियों ने घेर लिया और उस पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद हमलावरों ने उससे मोटरसाइकिल छीन लिया। पीड़ित ने कहा कि उसने घटनास्थल से भाग कर जान बचाई। उक्त पीड़ित शिव सेना शिंदे पार्टी का वर्कर है।

दूसरी ओर शिव सेना शिंदे के नेता मनीष सूद ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लूटपाट की नियत से हमला किया गया है। उन्होंने ही इस मामले की महेली चौकी के जांच अधिकारी पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज करके बंगा सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मरीज की हालत खतरे से बाहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *