Punjab News: नहर से लगातार दूसरे दिन शव बरामद

Written by

in

लुधियानाः जिले के माछीवाड़ा साहिब में लगातार दूसरे दिन सरहिंद नहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन भी पुलिस को एक शव बरामद हुआ था। वहीं आज माछीवाड़ा पुलिस को एक और व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी राहगीर ने सूचना दी कि गढ़ी पुल से नीले की तरफ कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। जिसके बाद थाना मुखी हरविंदर सिंह और सहायक थानादार जर्नैल सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।

पुलिस का कहना है कि शव कुछ दिनों पुराना लग रहा था, जिसमें उसने चॉक बिस्कुट रंग की शर्ट, काली पैंट और सफेद बूट पहने हुए थे और उसके बाल खुले हुए थे। पुलिस द्वारा शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए समराला के सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं घटना को लेकर आसपास के थानों को सूचित कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *