Punjab News: घर में घुसकर सोने के गहने व नकदी चुराने वाला काबू, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः एसएसपी मोगा अजय गांधी के दिशा-निर्देशों में डीएसपी दलबीर सिंह सब-डिवीजन बाघापुराना की देखरेख में और एस.आई. कमलजीत सिंह की अगुवाई में थाना समालसर पुलिस ने एक सोना चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि कौर सिंह पुत्र कादल सिंह निवासी समालसर जिला मोगा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह किसी काम से फरीदकोट गया हुआ था और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर नहर किनारे उनके प्लॉट में सब्जी के बीज बोने गई थी। जब वह दोपहर करीब 2 बजे घर लौटी तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे में रखी अलमारी के सभी ताले तोड़े गए थे। अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था, और उसमें रखा हुआ करीब 2 तोले सोना (दो छापें, एक जोड़ी कान के, दो जोड़ी बालियां), करीब 12 तोले चांदी (एक कड़ा, दो लेडीज़ चूड़ियां) और लगभग 7000 रुपए नकद चोरी हो गए थे।

पुलिस ने आस-पास के घरों के सीसीटीवी फुटेज चैक करवाई तो चोर की पहचान भजन लाल उर्फ योगी पुत्र शिंदा और समा पुत्र नेक, निवासी वार्ड नंबर 2, आवा बस्ती सिटी फिरोजपुर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी भजन लाल उर्फ योगी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी समा पुत्र नेक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *