Punjab News: इस इलाके में गंदे नाले से मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शहर के शिवपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव देखा। घटना की सूचना तुरंत पीसीआर को दी गई, जिसके बाद शिवपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शव कुछ दिनों पुराना लग रहा है और देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति कई दिन पहले नाले में गिरा होगा या फेंका गया होगा। पुलिस ने बताया कि शव को निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। शव को नाले से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, ताकि व्यक्ति की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति की मौत हादसे से हुई या फिर इसमें कोई आपराधिक साजिश शामिल है। जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *