Punjab News: इस दिन होंगे SGPC के अध्यक्ष व अन्य पदों के चुनाव, तैयारियां पूर्ण, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हॉल श्री अमृतसर साहिब में 3 नवंबर को होने वाली बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बैठक में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए चुनाव होंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हर साल 2 बार आम बैठक करती है, एक बार अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए और दूसरी बार बजट पारित करने के लिए। इस बार चुनाव भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही होंगे। सचिव ने बताया कि वर्तमान में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में कुल 185 सदस्य हैं, जिनमें से 170 निर्वाचित और 15 मनोनीत सदस्य हैं। इनमें से 33 सदस्य अब इस दुनिया में नहीं हैं, जबकि 4 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। इस प्रकार, वर्तमान में केवल 148 सदस्य ही सक्रिय हैं जो मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। यदि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम आता है और सभी सदस्य उसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लेते हैं, तो चुनाव की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन यदि एक से अधिक नाम सामने आते हैं, तो बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया जाएगा और अरदास के साथ सत्र की शुरुआत होगी। सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि एसजीपीसी में एकता बनी रहे और अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हो, क्योंकि एकता में ही शक्ति होती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *