भारत ने शुरु किया त्रिशुल सैन्य अभियान, पाकिस्तान के सीमा के पास सेनाएं करेगी युद्धाभ्यास

Written by

in

नई दिल्ली: भारत ने अब सर क्रीक पर तीन सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभियान त्रिशुल शुरु करने की घोषणा कर दी है। इसको लेकर भारत की ओर से एक नोटाम भी जारी किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में अच्छे से पिटने पर अब पाकिस्तान भारतीय सेनाओं के त्रिशुल से सहम चुका है। अब जल्दबाजी में उसने भी नौसेना का अभ्यास करने का नोटिस जारी कर दिया है। भारतीय सेनाओं का युद्भाभ्यास होगा। वह भारत-पाक सीमा के पास स्थित सर क्रीक इलाका है जो पहले से ही सामरिक दृष्टि से कफी संवेदनशील माना जाता है।

आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वदेशी तकनीकी

भारत का यह बड़ा सैन्य अभ्यास 30 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हाल के सालों में देश का सबसे व्यापक Tri-Service एक्साइज है। इसमें थल सेना, नौसेना और वायुसेना एक साथ युद्धाभ्यास कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है तीनों सेनाओं के बीच में चल रहे ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करना और इसके साथ ही युद्ध के जमीन, हवा और समुद्र तीन मोर्चों पर संयुक्त रणनीति को बनाना। आत्मनिर्भर भारत के अंतगर्त इसमें स्वदेशी तकनीकों की क्षमता भी दिखाई जाएगी। यह अभ्यास सौराष्ट्र तट, अरब सागर के तटीय इलाकों और पश्चिमी रेगिस्तानी क्षेत्र में एक साथ चल रहा है।

5 दिन में दो बार पाकिस्तान ने जारी किया NOTAM

भारत के इस सैन्य अभ्यास से ठीक पहले पाकिस्तान ने नोटम जारी कर दिया है। इस्लामाबाद ने 28 और 29 अक्टूबर के बीच कई हवाई मार्गों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। पांच दिनों के अंदर पाकिस्तान ने दूसरा नोटम जारी किया है। इसमें 30 नवंबर तक हवाई क्षेत्र को बंद रखने की बात कही गई है। इसके साथ ही रक्षा विशेषज्ञों का यह मानना है कि पाकिस्तान ने यह कदम भारत के त्रिशूल अभियान का जवाब देने के लिए उठाया है। इसके साथ ही यह संभावना भी जताई जा रही है कि पाकिस्तान भी किसी मिसाइल परीक्षण या नौसैनिक अभ्यास की तैयार कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *