बेकाबू डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 17 की मौत, शरीर से अलग हुए अंग, देखें वीडियो

Written by

in

300 मीटर तक वाहनों को रौंदता ले गया डंपर चालक

जयपुर: राजस्थान के जयपुर के हरमाड़ा इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू डंपर ने 17 वाहनों को टक्कर मार दी है। इस घटना में 11 लोगों की मौत की खबर है और कई गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि डंपर काफी तेज रफ्तार में था। इस दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 18 से अधिक लोग घायल हो गए।

Click Here to Watch Video

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मृतकों के शरीर के अंग अलग हो गए, किसी का हाथ कट गया तो किसी का पैर कट गए। सड़क पर चारों ओर खून फैल गया और मंजर इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना मिलते हुए मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर 14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान डंपर का ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू होकर आगे खड़ी व चल रही गाड़ियों से टकरा गया। डंपर की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसने करीब 300 मीटर तक वाहनों को रौंदते हुए मौत का तांडव मचा दिया। हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने बताया कि डंपर उस समय खाली था और तेज रफ्तार में लोहा मंडी रोड की ओर जा रहा था। उसने पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर बाइक और ऑटो रिक्शा समेत कई वाहनों को कुचल दिया। कुछ वाहनों में बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों के मलबे और शवों का ढेर लग गया। कई शवों के बॉडी पार्ट्स अलग-अलग जगह बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। कांवटिया हॉस्पिटल और एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में घायलों को भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को अलर्ट पर रखा है। घटना के बाद हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। डंपर को क्रेन की मदद से हटाने का कार्य चल रहा है। हादसे के कारण लोहा मंडी रोड और VKI क्षेत्र में लंबा जाम लग गया था, जिसे धीरे-धीरे खुलवाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *